1 जुलाई को लॉन्च होगा Vida VX2, गांव वालों के लिए बना ये सस्ता स्कूटर | hero vida vx2 electric scooter
Hero Vida VX2 electric scooter spied undisguised to launch on July 1(Vida VX2 spied undisguised, ,Hero vida vx2 electric scooter range,Vida V1 Electric scooter Price,,Hero VIDA V1 on Road Price,Hero Vida VX2 Pro)
Hero Vida Vx2 electric scooter: आखिरकार दोस्तों, हीरो ने अपना बजट-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटर Hero Vida VX2 बाजार में लॉन्च कर दिया है। आप इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को सिर्फ 59,490 रुपये में अपने घर ला सकते हैं। इस स्कूटर में आपको एक बार चार्ज करने पर 142 किलोमीटर की रेंज मिलती है। अगर आप 100-140 किलोमीटर रेंज वाला कोई इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे हैं, तो Hero Vida VX2 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यदि आपको और जानकारी चाहिए तो कृपया इस ब्लॉग पोस्ट को पूरा पढ़ें।
जय जगन्नाथ दोस्तों! अगर आप भी 60,000 से 80,000 रुपये के बीच कोई बजट-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। आज Hero MotoCorp ने अपना Hero Vida VX2 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 142 किलोमीटर की रेंज देता है।
Hero Vida VX2 electric scooter बैटरी:
अगर हम Hero Vida VX2 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी की बात करें, तो इसमें 3.4 kWh की बैटरी मिलती है, जो एक बार चार्ज करने पर 142 किलोमीटर की रेंज देती है। इस स्कूटर में दो बैटरी मिलती हैं, और दोनों ही रिमूवेबल हैं। अगर कभी बैटरी खत्म हो जाए, तो आप नजदीकी बैटरी स्टेशन पर जाकर इसे चार्ज कर सकते हैं।
Hero Vida VX2 electric scooter मोटर:
Hero Vida VX2 इलेक्ट्रिक स्कूटर में हब मोटर दी गई है, जो रियर व्हील पर माउंटेड है। कंपनी के अनुसार, यह स्कूटर सिर्फ 3.1 सेकंड में 0-40 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकता है।
Hero Vida VX2 electric scooter फीचर्स:
यह Vida VX2 इलेक्ट्रिक स्कूटर तीन राइड मोड्स के साथ आता है – इको, राइड और स्पोर्ट। आप अपनी जरूरत के अनुसार राइड मोड बदल सकते हैं। इसमें डिस्क और ड्रम ब्रेक दिए गए हैं, जिससे सुरक्षा के लिहाज से यह बेहतरीन है। सबसे खास बात यह है कि Hero Vida इस स्कूटर के साथ 5 साल की बैटरी वारंटी देती है, जिससे आपको बैटरी को लेकर कोई चिंता नहीं करनी पड़ेगी और आप इसे बिना किसी झिझक के खरीद सकते हैं।
Hero Vida VX2 सात रंगों में उपलब्ध है – नेक्सस ब्लू, मेटैलिक ग्रे, मैट व्हाइट, ऑटम ऑरेंज, मैट लाइम, पर्ल ब्लैक और पर्ल रेड।
Hero Vida VX2 electric scooter बैटरी वेरिएंट:
यह इलेक्ट्रिक VX2 दो मॉडल्स में आता है – Go (बेस मॉडल) और Plus (टॉप मॉडल)। नीचे इनके फीचर्स और कीमत का अंतर दिया गया है, कृपया ध्यान से देखें।
फीचर | GO बैज | PLUS बैज |
---|---|---|
टॉप स्पीड | 70 किमी/घंटा | 80 किमी/घंटा |
IDC रेंज | 92 किमी | 142 किमी |
0-40 किमी/घंटा एक्सेलरेशन | 4.2 सेकंड | 3.1 सेकंड |
बैटरी क्षमता | 2.2 kWh | 3.4 kWh |
बैटरी टाइप | 1 रिमूवेबल बैटरी | 2 रिमूवेबल बैटरी |
डैशबोर्ड | 4.3” LCD | 4.3” TFT |
रंग विकल्प | उपलब्ध | उपलब्ध |
राइड मोड्स | इको/राइड | इको/राइड/स्पोर्ट |
ब्रेक (फ्रंट/रियर) | ड्रम + ड्रम | डिस्क + ड्रम |
बैटरी वारंटी | 5 साल तक | 5 साल तक |
दिल्ली में कीमत | ₹88,050 | ₹94,990 |
Hero Vida VX2 electric scooter डिजाइन:
Hero Vida VX2 इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन काफी मॉडर्न है, जो अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से बिल्कुल अलग है। यह हल्का, स्टाइलिश और आरामदायक सीट्स के साथ आता है। इसमें एप्रन पर LED हेडलाइट, ड्यूल डिस्क ब्रेक और सीट पर बैकरेस्ट भी दिया गया है, जिससे दूसरा पैसेंजर भी आराम से बैठ सकता है।
डेली इलेक्ट्रिक व्हीकल अपडेट – जॉइन करें | Daily Electric Vehicle Updates – Join Us
यदि आप भी नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, बाइक या कार के अपडेट्स चाहते हैं, जैसे हीरो स्प्लेंडर कब लॉन्च होगी या इसकी प्राइस रेंज क्या होगी, तो हमारे WhatsApp group को जॉइन करके डेली अपडेट्स ले सकते हैं।
जय जगन्नाथ, दोस्तों!